कोरबा

एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख की ठगी करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

कटघोरा व बागों पुलिस ने निभाई अहम् भूमिका

कोरबा 11 सितंबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी क्षेत्र में स्थित एक व्यक्ति के साथ एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपयों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो घण्टे में ही दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा हैं की पुलिस ने इस मामले में जिन दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है उनमे से एक की गिरफ्तारी कटघोरा थाना क्षेत्र में और दूसरे की बांगो थाना क्षेत्र से की गई हैं। जानकारी के अनुसार कथित आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरु की और और उन्हें पकड़ लिया गया।
सायबर सेल से मिली घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने नाकेबांदी कर सघन जांच प्रारम्भ कर दी।

कटघोरा के प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय, आरक्षक रमेश कश्यप व उनकी टीम ने कटघोरा के स्टेट बैंक के समीप निगरानी कर रहे थे तभी दो वक्थियो में से एक व्यक्ति अपनी कार से उतरकर बैंक की ओर बढ़ा उस दौरान वहां पर तैनात आरक्षक रमेश कश्यप व उनके एक पुलिस साथी ने उसको मौके पर धर दबोचा वही दूसरा व्यक्ति पोंडी-उपरोडा की ओर गया जहां सूचना के आधार पर बांगों पुलिस के प्रधान आरक्षक शिव परिहार ने उसको बांगों में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले दोनों कथित आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं। फिलहाल दोनों कथित आरोपी हरियाणा के बताए जा रहे है इनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड बरामद किया गया है साथ ही ठगी के दो लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button