कोरबा,12 दिसंबर (ट्रैक सिटी) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। इसका न्योता देने के लिए अयोध्या से अक्षत कलश भेजे गए हैं। इनमें पीले चावल रखे हैं। कोरबा में भी यह कलश पहुंचा है। आज गायत्री मंदिर सीएसईबी चौक से विभिन्न ग्रामों,नगर,वार्डों में इनकी स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में घर-घर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अक्षत कलश का वितरण किया गया।

अक्षत कलश यात्रा निकालने की कड़ी में आज पुरानी बस्ती मैं भी यह यात्रा निकाली गई। सुबह मां दुर्गा सेवा समिति के लोग गायत्री मंदिर पहुंचे पहुंचे। यहां पर विधि विधान से अक्षत कलश यात्रा की पूजा अर्चना की गई। समिति के लोगों ने गायत्री मंदिर से अक्षत कलश लेकर यह यात्रा प्रारंभ की। रवि साउंड के पास पहुंचने पर अक्षत कलश यात्रा का ढोल-ताशा, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ लोगों लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल राम भक्तों पर गली मोहल्ले में पुष्प वर्षा की गई। यात्रा का समापन मां दुर्गा मंदिर रानी गेट पुरानी बस्ती में हुआ। अयोध्या में बना रहे राम मंदिर निर्माण के लिए जान-जान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों अलग-अलग अक्षत कलश यात्रा का आयोजन जगह-जगह किया जा रहा हैं।

