कोरबा

प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई के संपन्न हुए चुनाव में जयपाल चुने गए जिला इकाई सचिव संघ के अध्यक्ष

कोरबा (ट्रैक सिटी) प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई का चुनाव टॉप-इन-टाउन होटल में संपन्न हुआ, जिसमें जयपाल सिंह कंवर को जीत मिली और वे अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। जिसमें दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया था। नागेंद्र दीवान और संवित साहू चुनाव से हट गए थे। वही सचिव संघ जिला अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने चुनाव लड़ा। धरम भारद्वाज, सुनील जायसवाल और जयपाल सिंह कंवर तीनों चुनाव मैदान में थे। मतदान की प्रक्रिया में भाग लेते हुए एक जनपद से दो लोगों ने वोट डाले। जिसमें जयपाल सिंह कंवर को 7 मत प्राप्त हुआ, सुनील जायसवाल को 3 मत प्राप्त हुआ, धरम भारद्वाज को किसी ने वोट नहीं दिया। इसी प्रकार जयपाल सिंह कंवर को 7 वोटो के साथ विजयी घोषित किया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button