कोरबा

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव परशुराम भवन दुरपा रोड कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया।

अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम में शरद पूर्णिमा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत।

 

कोरबा । मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव परशुराम भवन दुरपा रोड कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमे भगवान श्री परशुराम एवं भगवान श्री कृष्ण का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा शरद पूर्णिमा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। उसके पश्चात अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाकर सभी ने अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षिका ऊर्मिला शर्मा, अध्यक्षा प्रतिभा शर्मा,सचिव अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजु शर्मा , उपाध्यक्ष उमा भात्रा, सहसचिव पुनम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सरला शर्मा, प्रेमलता शर्मा, पुष्पा शर्मा, निर्मला शर्मा, ज्योति शर्मा, माया शर्मा , अंजू चौमाल, हेमा शर्मा, कल्पना शर्मा, आशा शर्मा, खुश्बू शर्मा, रेखा भात्रा, सुनीता शर्मा , वंदना शर्मा, संध्या शर्मा, सुरजीत शर्मा, नेहा शर्मा , ममता शर्मा, निधि शर्मा एवं कमलेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल की पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button