कोरबा

राजस्व मंत्री आज करेंगे विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण

कोरबा,04 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न वार्डो में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में करेंगें। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के गेस्ट आफ आनर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी तथा सभापति श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पहला कार्यक्रम चित्रा टाकिज के पास सुबह 11 बजे वार्ड क्र. 11 एवं 05 में 05 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन, दूसरा कार्यक्रम वार्ड क्र. 03 राताखार सामुदायिक भवन दोपहर 12.30 बजे वार्ड क्र. 03 में सामुदायिक भवन का लोकार्पण व भूमिपूजन, तीसरा कार्यक्रम वार्ड क्र. 13 टी.पी.नगर जोन आफिस में दोपहर 01 बजे टी.पी.नगर में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन, चौथा कार्यक्रम घंटाघर मैदान चौपाटी के सामने दोपहर 1.30 बजे 13 कार्यो का भूमिपूजन, पांचवॉं कार्यक्रम इंदिरा स्टेडियम टी.पी.नगर कोरबा में संध्या 06 बजे ओलंपिक संघ कार्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button