कटघोरा/कोरबा (ट्रैक सिटी) आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुरे प्रदेश में कांग्रेस नेता अपने-अपने क्षेत्रों मे दावेदारी को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं, उसी कड़ी पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में नगर पालिक निगम कोरबा के एमआईसी मेंबर व पूर्व सभापति संतोष राठौर ने अपनी दावेदारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की। संतोष राठौर पूर्व में नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति के पद पर रह चुके हैं व वर्तमान में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद के साथ ही नगर पालिक निगम कोरबा में एमआईसी मेंबर भी है।

