कोरबा

अधिवक्ता संघ ने निकाली अधिवक्ता आक्रोश रैली

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में अधिवक्ताओ की वर्षों पूरानी मांग एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, सामूहिक बीमा और मृत्यु/दावा राशि में बढ़ोतरी को लेकर हजारों की संख्या में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं की प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में अधिवक्ताओ की मांग को पूरा करने का वादा किया था लेकिन आज तक पूरा नहीं किया गया।सरकार के इस वादा-खिलाफी के विरोध में जिला न्यायालय परिसर कोरबा से आक्रोश रैली निकाली गयी। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और सचिव नूतनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर कोरबा से विशाल बाईक रैली निकाली गई अधिवक्ताओ ने शहर भ्रमण करते हुए प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी पर जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ता आक्रोश रैली में कोरबा के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों बाईक में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए सरकार के राजस्व मंत्री के कार्यालय पहुंचे तथा उनकी अनुपस्थिति में उनके नीज सचिव को‌ ज्ञापन दिया। राजस्व मंत्री से बात करते हुए अपनी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का निवेदन किया।

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सुरेश शर्मा, उत्तरा राठौर, अमरनाथ कौशिक, किरणभान शांडिल्य, रवि भगत, कमलेश श्रीवास, लीना साहु, अमित साहु, क्रांति श्रीवास, पूर्व अध्यक्ष गोपी कौशिक, सी.के. शर्मा, गणेश कुलदीप, बी.के. शुक्ला, अशोक तिवारी, रविन्द्र पराशर सहित हजारों अधिवक्ता आक्रोश रैली में मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button