Korba

अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में घटनास्थल पर दो की मौत, दो घायलों की हालत नाजुक।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा में बेलगाम दौड़ रही गाड़ियां सड़क हादसे का शिकार हो गई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

घटना बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास घटी, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना में गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड दोनों की मौके पर मौत हो गई।

मृतक 35 वर्षीय गणेश प्रजापति मूलतः कोटपटना श्री नगर सूरजपुर निवासी है। वहीं एक मृतक गणेश कोरबा कुसमुंडा एसईसीएल विभाग के सीएचपी विभाग में पदस्थ था।

वहीं दो घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्याम लाल की हालत गंभीर बताई गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button