कोरबा (ट्रैक सिटी) शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए नल जल योजना के तहत लोगों के घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहो पर लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। घर-घर में दिए गए नल कलेक्शन से लोगों द्वारा अवैध टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचा जा रहा है जिससे अन्य लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये।

