Korba

अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जनता से कोरबा जिले में पुलिस को अवैध शराब की बिक्री संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले भर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है इसी क्रम मे दिनांक 20 अप्रैल 2025 को कुल 08 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में कुल लगभग 130 लीटर अवैध शराब तथा एक मोटरसाइकिल (CG11BK5332) जब्त की गई।

*थाना-वार विवरण एवं धारा अनुसार कार्यवाही इस प्रकार है:*

धारा 34(2) के अंतर्गत – कुल 5 प्रकरण

1. थाना- बालको

अपराध क्र. 250/25 – गोविंद भट्ट (27 वर्ष) – 7.9 लीटर देसी मदिरा (44 पाव)

अपराध क्र. 251/25 – सावन दास उर्फ पाण्डो (25 वर्ष) – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब

अपराध क्र. 252/25 – राजकुमार यादव उर्फ गुड्डा (22 वर्ष) – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब

2. थाना- उरगा

अपराध क्र. 138/25 – शंकर लकड़ा (38 वर्ष) – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (धारा 34(2), 59(क))

3. थाना- हरदीबाजार

अपराध क्र. 57/25 – बल्लू कुर्रे (36 वर्ष) – 45 लीटर कच्ची महुआ शराब

धारा 34(1)(क)(ख) के अंतर्गत – कुल 3 प्रकरण

4. थाना- दर्री

अपराध क्र. 103/25 – सतीश कुमार (20 वर्ष) – 48 पाव देसी मदिरा प्लेन शराब

जब्त संपत्ति: मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (CG11BK5332)

(धारा 34(2) एवं 34(1)(क)(ख))

5. थाना- बांकीमोंगरा

अपराध क्र. 76/25 – लगती बाई बिजवाड़ (55 वर्ष) – 2.75 लीटर कच्ची महुआ शराब

6. थाना- कुसमुंडा

अपराध क्र. 113/25 – दिलीप कुमार (20 वर्ष) – 2.5 लीटर कच्ची महुआ शराब

सारांश:

कुल प्रकरण: 08

कुल गिरफ्तार आरोपी: 08

कुल जब्त अवैध शराब: लगभग 130 लीटर

जब्त वाहन: 1 मोटरसाइकिल

कोरबा पुलिस का यह अभियान सुशासन तिहार के दौरान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button