Korba

आंधी-तूफान बारिश ने मचाया कहर….शहर की बिजली आपूर्ति हुई ठप्प……आम जनजीवन हुआ प्रभावित…….

कोरबा (ट्रैक सिटी) शुक्रवार को तेज तपिश और गर्मी के बाद आज दोपहर तीन बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान,बारिश, ओलावृष्टि ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया।तेज हवा और आंधी तूफान के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा।

तूफान के कारण सीतामढ़ी, इंदिरा नगर,काली मंदिरके पास, पुरानी बस्ती गुरुद्वारा के अलावा शहर के और भी क्षेत्र के पेड़ उखड़ गए ,टहनियां टूट गई और सड़कों पर गिर पड़े, जिससे यातायात भी बाधित हुआ। वहीं, रानी गेट के पास बिजली के तार खंभे से टूटकर गिर गए, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रात भर लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। कुछ इलाकों में लोग अपने स्तर पर मरम्मत की कोशिश करते भी नजर आए, लेकिन तकनीकी परेशानी के चलते समस्या का समाधान नहीं हो सका।

बिजली विभाग की ओर से देर रात तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई कि बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी। इस घटना ने विभाग की तैयारियों और आपातकालीन व्यवस्था की पोल खोल दी है। नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए विभाग को ठोस योजना बनानी चाहिए।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button