कोरबा,04 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता जल्द लागू हो सकती है। इसके लिये जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने चुनाव से ठीक पहले पुलिस कार्य में कसावट लाने जिले के विभिन्न थाना और चौकी में पदस्थ 150 प्रधान आरक्षक व आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं।





