बीजापुर

आधार शिविर में कम उपस्थिति पर सख्त हुए एसडीएम, लापरवाहों पर कार्रवाई के निर्देश।

बीजापुर (ट्रैक सिटी)/ अनुविभागीय अधिकारी जागेश्वर कौशल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, नैमेड में आयोजित आधार शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर उन्होंने गहरी नाराज़गी व्यक्त की।

एसडीएम ने स्कूल की प्रिंसिपल, संकुल समन्वयक तथा लापरवाही बरतने वाले संस्था प्रमुखों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी शिविरों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी बीजापुर श्री नागेश निषाद एवं खंड स्रोत समन्वयक श्री राजेश मिश्रा को निर्देशित किया गया कि शिविर को गंभीरता से नहीं लेने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा जिले के सभी अध्ययनरत बच्चों के लिए आधार कार्ड, अपार आईडी, जाति प्रमाणपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए विभिन्न स्कूलों एवं संकुलों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने इस अभियान को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी बच्चा आवश्यक दस्तावेजों से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान आधार मैनेजर संतोष एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कोंड्रा भी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button