NEWS

आबकारी विभाग द्वारा शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई

 

जांजगीर-चांपा (ट्रैक सिटी) कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार ने बताया कि ग्राम कल्याणपुर में त्रिलोकी के रिहायशी मकान आधिपत्य से 10 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद होने पर आब.अधि. 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार, मुख्य आरक्षक अनवर मेनन, आरक्षक गणेश चेलकर, देवदत्त जायसवाल, श्रीमती गीता कमल शामिल थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button