कोरबा

इमलीछापर में 24 मार्च को चक्का जाम की चेतावनी

अधूरे पड़े निर्माण कार्य ने बढ़ा दी है लोगों की परेशानी

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा कुसमुंडा फोरलेन सड़क और ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। जिसे लेकर एक बार फिर आंदोलन होने जा रहा है। वार्ड पार्षद ने 24 मार्च को इमलीछापर चौक में चक्काजाम की चेतावनी दी है। नगर पालिका निगम वार्ड 63 की पार्षद गीता गभेल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा है ।

जिसमें कहा गया है कि लगभग 6 वर्षों से कोरबा कुसमुंडा फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हुआ है, जो अब तक पूर्ण नहीं हो पाया हैं । इमलीछापर चौक में बनने वाले ओवर ब्रिज का काम भी एक वर्ष से बंद पड़ा हुआ है। दोनों ही कार्यों के बंद होने से इमलीछापर चौक से लेकर कुचेन मोड तक जाम लगा रहता है। बीते बारिश के मौसम में यहां आवाजाही में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई बार अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शुरू कर आम लोगों को राहत दिलाने की मांग की जा चुकी हैं ।लोगों को हर दिन हो रही और सुविधा को देखते हुए 24 मार्च को इमलीछापर चौक में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा । पार्षद ने कहा है कि आंदोलन तब तक चलेगा जब तक कार्य शुरू नहीं हो जाता। उन्होंने कहा है कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button