Korba

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग,सारा सामान हुआ जलकर खाक।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आज दर्री थाना क्षेत्र में स्थित पुराने शराब दुकान के पास एक सुबह इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलते देखा और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button