प्रार्थी शिवचरण डहरिया पिता रामनारायण डहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 8.8.2023 को आरोपीगण एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर लाठी डंडा से प्रार्थी को मारपीट किए है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान आरोपीगणों को आज दिनांक 21.8.2023 को गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से धारा 151/107, 116 (3) सीआरपीसी में पंजीबद्ध कर आरोपीगण1. उमेश ध्रुव 2. नरेंद्र ध्रुव 3. दिनेश निर्मलकर 4. शिवम निर्मलकर 5. हरीश कौशिक 6. निरंजन लाल कौशिक7. मल्लू गोंड 8. अजय केवट 9. रमेश मरावी10. आकाश साहू 11. संजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
कार्यवाही में – निरीक्षक थाना प्रभारी श्री एस. आर . साहू, asi भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार, आरक्षक राजेश डाहिरे, मनमोहन कोशले, मोहम्मद अली, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

