KorbaNEWS

एक साल बाद परिजनों को मिली लापता बुजुर्ग महिला

बेटी के घर जाने निकली महिला भटककर पहुंची कोरबा

 परिजनों ने आरती उतारकर किया स्वागत

कोरबा (ट्रैक सिटी) जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया नगर से एक साल पहले लापता हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग मेमबाई को उनके परिजनो ने कोरबा नगर वृद्धाश्रम में खोज लिया है। बताया जा रहा हैं की बुजुर्ग मेमबाई अपनी बेटी के घर जाने के लिए अकेले ट्रेन में निकली थीं, लेकिन भटककर कोरबा पहुंच गईं।
मेमबाई के बेटे शिवनारायण ने बताया कि एक रिश्तेदार सर्वमंगला मंदिर दर्शन के लिए आया था। उसने मेमबाई को पहचान लिया और परिजनो को सूचना दी। परिजन आश्रम पहुंच आरती, फूल और श्रीमाला से उसका स्वागत किया।
उक्त वृद्धाश्रम के केयरटेकर वीरू यादव ने बताया कि पिछले एक साल से वे मेमबाई की देखभाल कर रहे थे। सर्वमंगला मंदिर के पास स्थित इस आश्रम में वर्तमान में 26 बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें अच्छे घरों से लेकर मध्यम और निम्न वर्ग के लोग शामिल हैं।
केयरटेकर ने बताया कि यह पहला मौका है जब किसी आश्रमवासी को लेने उनके परिजन आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे अन्य बुजुर्गों की घर वापसी का भी रास्ता खुल सकता है। आश्रम में कई ऐसे बुजुर्ग हैं, जिनके परिवार होने के बावजूद उन्हें यहां रहना पड़ रहा है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button