Korba

कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला समेत 3 लोगों की हुई मौत।

महिला समेत 3 लोग पी रहे थे शराब, पास में चखना भी मिला।

*मौत की वजह शराब या चखना, पड़ताल जारी।*

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ जिले में कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हुई है। घटना करतला थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोटमेर में आज दोपहर घटित हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे थे। बताए अनुसार तीनों की मृत्यु जहरीले कच्ची शराब पीने से होना माना जा रहा है। मृतकों में मालती बाई (50), राम सिंह(60), बेदराम(49) शामिल हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मृतक बेदराम के निवास में शराब का सेवन कर रहे थे और चखना के साथ कच्ची महुआ शराब शवों के पास मौजूद था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतकों की मृत्यु जहरीले कच्ची महुआ शराब पीने से हुई है।

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी का कहना कि तीनों की मौत जहरीला शराब पीने से या विषाक्त भोजन/चखना (फूड पॉयजनिंग) से हुई है, यह कहना अभी ठीक नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button