बिलासपुर

कलेक्टर और एसपी ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

ट्रैक सिटी न्यूज़। कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बिलासपुर केंद्रीय कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

दोनों अधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात की और उनकी सुविधाओं के बारे में जाना। कलेक्टर ने कोविड समय से बंद कौशल विकास की जिला जेल में चल रहे कार्यक्रमों को पुनः शुरू करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने संत्री ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन पेशियों, मोर्चे आदि के बारे में समुचित निर्देश दिए।  इस दौरान जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, आईपीएस प्रोबेशनर अमन झा सहित जेल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button