गरियाबंद

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने तहसील कार्यालयों के पद स्थापना में किया परिवर्तन

गरियाबंद , ट्रैक सिटी/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों के पदस्थापना में परिवर्तन किया है। इससे जिले के तहसील कार्यालयों में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में बदलाव हुआ है। जारी आदेशानुसार सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख  डोनेश्वर साहू को प्रभारी तहसीलदार गरियाबंद का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार सुश्री अवंतिका गुप्ता नायब तहसीलदार गरियाबंद होंगी। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुशील कुमार भोई को प्रभारी तहसीलदार देवभोग बनाया गया है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख  विजय कुमार साहू को नायब तहसीलदार देवभोग, तहसीलदार अजय कुमार चंद्रवंशी को तहसीलदार राजिम, नायब तहसीलदार  योगेश सिंह राजपूत को नायब तहसीलदार फिंगेश्वर, नायब तहसीलदार श्रीमती सतरूपा साहू को प्रभारी तहसीलदार छुरा , नायब तहसीलदार योगेन्द्र कुमार देवांगन को नायब तहसीलदार छुरा, तहसीलदार श्रीमती जॉली जेम्स को तहसीलदार मैनपुर, नायब तहसीलदार तारेन्द्र कुमार ठाकुर को नायब तहसीलदार मैनपुर, नायब तहसीलदार रमाकांत कैवत को प्रभारी तहसीलदार अमलीपदर एवं तहसीलदार  प्रीतम सिंह चौहान को प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद का प्रभार दिया गया है।
Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button