Korba

कलेक्टर ने जिला कार्यालय परिसर में पालना घर का किया शुभांरभ।

बच्चों के खेल एवं मनोरंजन हेतु रखे हुए समाग्रियों का निरीक्षण कर उचित संचालन हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

*कामकाजी महिलाओं के 06 वर्ष तक के बच्चों पालना घर में किया जाएगा देखभाल*

*जिले में कुल 08 पालना घरों का हुआ शुरूआत*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर अजीत बसंत द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में कामकाजी महिलाओं के 06 वर्ष तक के बच्चों के देखभाल व मनोरंजन हेतु प्रारंभ किए गए पालना घर का शुभांरभ किया गया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में बच्चों के खेल एवं मनोरंजन हेतु रखे हुए समाग्रियों का भी निरीक्षण कर केन्द्र के उचित एवं प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पालना घर में आने वालें बच्चों का अच्छे से ख्याल रखने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास दिलदार सिंह मरावी सहित महिला व बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिले में पालना योजना अंतर्गत 08 पालना घरो का शुभारंभ किया गया है। जिसमें एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) एवं परियोजना कटघोरा के अंतर्गत पालना घर प्रारंभ किए गए है। इनमें कामकाजी महिलाओं के 06 वर्ष तक के बच्चों के देखभाल व मनोरंजन के लिए खिलौने एवं अन्य समाग्री का व्यवस्था किया गया है। साथ ही पालना घरों के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर 9926422577 से संपर्क किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button