मुंगेली

कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन

 

मुंगेली,26 नवम्बर (ट्रैक सिटी) संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट प्रांगण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।
संयुक्त कलेक्टर ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अजय संतरज, कलेक्टोरेट अधीक्षक अशोक सोनी सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button
Letest
जीएसटी दरों में आंशिक कमी जनता को बरगलाने का प्रयास : जयसिंह अग्रवाल स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 120 आयोजित जॉंच शिविरों, 23 विशेषज्ञीय शिविरों में 6760 हितग्... उत्पात मचा रहे युवकों को समझाना एक आम नागरिक को भारी, उत्पादों ने एकजुट होकर कर दी जमकर पिटाई। भू-अर्जन की प्रक्रिया में प्रभावित ग्रामीणों के परिसंपत्तियों के मूल्यांकन और मुआवजा भुगतान में आएगी... मुख्यमंत्री के निर्देश पर संभागायुक्त रायपुर कार्यालय में प्रकराणों का जल्द हो रहा निराकरण, सुशासन क... पटवारी, आर.आई., ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और पंचायत सचिव करेंगे डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी क... कलेक्टर ने पाली में विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण। निगम के जोन कार्यालयों में 25 सितम्बर को लगेगा सत्यापन शिविर। पुलिस की मानवीय पहल: जघन्य हत्या कांड के पीड़ित परिवार की बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई। नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।