Korba

कोयला खदान में मिट्टी धसने से 2 की मौत, 1घायल।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले की साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा कोयला खदान में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरदी बाजार और मुड़ापार बाजार इलाके के तीन युवक कोयला चोरी के इरादे से खदान में घुसे थे, और कोयला निकलते समय हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय विशाल यादव और 24 वर्षीय धन सिंह कंवर के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम साहिल धनवार (19 वर्ष) बताया गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button