कोरबा,31 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों का इन दोनों डामरीकरण चल रहा है । जिस पर चुटकी लेते हुए भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने कहा कि निगम द्वारा बनाया जा रहे सड़कों में कौन से डामर से निर्माण हो रहा है जो साल में दो से तीन बार इसके मरम्मत की जरूर पड़ती है .मरम्मत होने के बाद भी सड़क टिक नहीं पा रहा।
लखन लाल देवांगन ने कहा कि राजस्व मंत्री के करीबी और सभापति श्याम सुंदर सोनी के पुत्र अभिनव सोनी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य लिया गया था. सड़क की गारंटी 3 साल की थी जो निर्धारित समय से पूर्व ही उखड़ने लगी है ।
लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा की सडक़ों को कांग्रेस की नजर लग गई है। डीएमएफ फंड से 10 करोड़ की लागत से सडक़ का निर्माण हुआ था। सडक़ की गारंटी तीन साल की थी। कोरबा की जनता खुद जानती है कि सडक़ पहले साल ही उखड़ गई थी। हर साल चार से पांच महीने बारिश में सडक़ में गड्ढे होते हैं। धूल से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब जब चुनाव सिर पर है और मंत्री को लोगों का जबरदस्त नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए अब सडक़ डामरीकरण करने की जरुरत पड़ रही है। सबसे बड़ा सवाल उठता है कि तीन साल में छह बार सडक़ उखड़ी, आखिर निगम ने ठेकेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं की। लखन लाल देवांगन ने कहा कि सडक़ का काम सभापति के बेटे और मंत्री के करीबी महेश भावनानी के पार्टनरशिप में चल रहा है। लखन ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में और भी ठेकेदार हैं, लेकिन हर बार ठेका मंत्री के करीबी को ही आखिर कैसे मिला।

