कोरबा

कोरबा-चांपा मार्ग में तरदा-कनकी फीडर को अलग करने कार्यपालन अभियंता को सौपा ज्ञापन

15 दिवस में कार्यवाही नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

कोरबा 11 सितंबर (ट्रैक सिटी) कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित तरदा-कनकी फीडर को अलग करने ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा साथ ही 15 दिवस में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
ग्राम तरदा-कनकी के ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग कोरबा को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से विद्युत समस्या से गुजर रहे हैं। विद्युत विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी यहाँ की विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। तरदा-कनकी फीडर को विद्युत सप्लाई करते लगभग 40 वर्ष हो चुके हैं जो कि अब अत्यधिक जर्जर हो चुका है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन लगभग 5 से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहती है। ग्रामीणों द्वारा इसका त्वरित निराकरण करते हुए तरदा-कनकी फीडर को अलग करने की मांग रखी है।

तरदा-कनकी के ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंप कर कहा गया है कि अगर 15 दिवस के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो कोरबा-बिलासपुर मार्ग पर आंदोलन किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button