सारंगढ़ -बिलाईगढ़

खाद्य और औषधि प्रशासन टीम ने की जांच : कमी को पूरा करने दिए निर्देश। हेल्पलाइन 9340597097 में कर सकते है खराब खाद्य और पेय पदार्थों की शिकायत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (ट्रैक सिटी)/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम छिंद के विज बेकरी का निरीक्षण किया गया, जहाँ लेबलिंग नहीं पाया गया। किसी भी प्रोडक्ट में 15 दिन का समय दिया गया है। इसी प्रकार बरमकेला के सभी बर्फ और आइस फैक्ट्री में निरीक्षण किया गया, जिसमें विष्णु बर्फ फैक्ट्री में सैकरीन का उपयोग करते पाया गया, जिसके कारण बर्फ आइसक्रीम को फेकवाया गया। सराईपाली जिनि बर्फ फैक्ट्री एवं बुदेली के धीरज बर्फ फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। धीरज बर्फ फैक्ट्री का पंजीयन नहीं होने के कारण उनको एक हफ्ते में पंजीयन लेना निर्देशित किया गया। झनकपुर बर्फ फैक्ट्री मछली रखने के लिए उपयोग किया जाता है अर्थात नॉन एडिबल जिसके लिए उनको इंडिगो ब्लू या कारमाइन कलर का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एडिबल और नॉन एडिबल में पहचान हो सके। मनोरमा तेल मिल झनकपुर में निरीक्षण के दौरान लेबल नही पाया गया उनको भी समय दिया गया है। प्लस आयुष बर्फ फैक्ट्री में सफाई की कमी पाई गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

गर्मी देखते हुए अभी पानी बर्फ आइस का निरीक्षण जारी रहेगा। आम जनता भी खराब, नुकसानदेह खाद्य एवं पेय पदार्थ से सम्बंधित कोई भी शिकायत हेल्पलाइन नम्बर 9340597097 में कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button