बिलासपुर

खुली कार में स्टंट करना पड़ा महंगा- डी.एस.पी. ट्रैफिक की कार्यवाही

बिलासपुर/ कोरबा ट्रैक सिटी न्यूज़। खुली कार की खिलाड़ी से बाहर निकल कर स्टंट करना और रिल्स बना कर सोसल मीडिया में वायरल किया जाने पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते वाहन का काटा चालान।
इस सम्बंध में ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर के डी0एस0पी0 संजय साहू ने बताया कि 26 अप्रैल के रात कार में सवार युवक द्वारा खिलाड़ी से बाहर निकल कर स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ जिसमे ट्रेफिक नियमो का उल्लंघन करना पाया इस सम्बंध में तस्दीक कर वीडियो से प्राप्त नंबर के आधार पर आर0टी0ओ0 बिलासपुर से वाहन मालिक के पते पर नोटिस भेज कर तलब किया गया।
यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के अंतर्गत वाहन का रु- 7,300/- का चालान काटा गया, साथ ही साथ वाहन चालक के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु आर.टी.ओ. बिलासपुर को भेजा गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button