कोरबा/ट्रैक सिटी : कोरबा-पश्चिम दीपका नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गेवरा कॉलोनी में आवारा स्वानो के जबरदस्त आतंक के डर से लोग सहमे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार गेवरा स्थित कॉलोनी में एक विद्यालयीन छात्र पर आवारा स्वान ने दौड़ा कर हमला कर दिया और उसे काट लिया। घायल छात्र को तुरंत परिजन चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी सहित पूरे दीपका क्षेत्र में आवारा स्वानो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। गेवरा कॉलोनी में आवारा स्वानो के जबरदस्त आतंक से स्थानीय लोगो में जबरदस्त भय व्याप्त हैं।
बताया जा रहा हैं की खासकर विद्यालयो के आसपास, सडक़ों और गलियों में झुंड में घूमते ये आवारा स्वान आम लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बच्चों में डर का माहौल है और अभिभावकों को हर समय चिंता सताती रहती है। लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार बच्चे, महिलाएं और राहगीर इन आवारा स्वानो के हमले का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके, नगर पालिका प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गेवरा कॉलोनी के लोगो ने प्रशासन से अपील करी है कि आवारा कुत्तों की धरपकड़ और उनकी नसबंदी जैसी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
Leave a Reply

