मुंगेली (ट्रैक सिटी)/ जिले में गौधाम संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से रुचि की अभिव्यक्ति अंतर्गत 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि गौधामों में निराश्रित, घुमंतू गौवंशीय पशुओं तथा पुलिस द्वारा जब्त किए गए पशुओं को विस्थापित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं भर्राकुण्डा रोड, चमारी से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही गौधाम योजना के दिशा-निर्देश जिले की वेबसाइट www.mungeli.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती है।

