कोरबा

घर की पाइप लाइन में छिपा था 9 फीट लंबा विशालकाय अजगर, देखते ही मची अफरा-तफरी जितेन्द्र सारथी द्वारा सफल रेस्क्यू।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र स्थित कुम्हार मोहल्ला में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति के घर की पाइप लाइन में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। सुबह करीब 5 बजे घर के सदस्यों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना तुरंत वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय संस्था वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) एवं रेस्क्यु विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही नोवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 9 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यु किया गया।

रेस्क्यु के बाद अजगर को थैले में सुरक्षित रखा गया और वन विभाग को सूचना देकर उसे उसके प्राकृतिक रहवास, जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। रेस्क्यु के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए उत्सुक नजर आए।

मीडिया के माध्यम से भी इस रेस्क्यु की जानकारी सामने आई, जिससे क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। रेस्क्यु विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी ने इस अवसर पर प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सांपों एवं अन्य वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत अजगर अनुसूची-1 (Schedule-I) का संरक्षित जीव है, जिसे पकड़ना, मारना या उसके साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button