NEWS

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर 2025 उद्योग वाणिज्य एवं कर मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों हुआ विमोचन

कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस नव वर्ष में भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन छत्तीसगढ़ शासन केउद्योग वाणिज्य एवं कर मंत्री माननीय लखन लाल जी देवांगन के कर कमलों से उनके निज निवास में हुआ। फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता एवं बुके भेंटकर नूतन वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई। माननीय मंत्री जी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को भी बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिर्णशीर्ण कार्यालय भवन की जीर्णोद्धार की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए पूछा की मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ या नहीं, पदाधिकारी ने बताया कि कार्य अभी प्रारंभ नहीं किए गए हैं। फ़ेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन पश्चात् जिला प्रशासन के मुखिया अजीत बसंत (IAS) अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर तथा जिला कोषालय अधिकारी पी. आर.महादेवा को भी नूतन वर्ष की मंगल कामनाएं प्रदान करते हुए वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया। आज के कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक के. आर. डहरिया, कार्यकारी संयोजक जगदीश खरे, वरिष्ठ संरक्षक प्यारेलाल चौधरी, एस. के. द्विवेदी, आर. के. पाण्डेय, महासचिवद्वय तरुण सिंह राठौड़, एस. एन. शिव जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश बघेल, छत्तीसगढ़ अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष के. डी. पात्रे, आर. डी केशकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव, छत्तीसगढ़ अपाक्स संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष टी. आर. कुर्रे एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के विभिन्न सम्बद्ध संगठनों केअनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरबा के जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश बघेल के द्वारा दी गई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button