Korba

जंगल की आग ने ग्रामीण के घर को लिया चपेट में।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा वन मंडल क्षेत्र के वनांचल गांवों में जंगल की आग से बढ़ते खतरे की एक और घटना सामने आई है। ग्राम देवपहरी के ग्राम बरपानी के जंगल में भड़की आग समारू के घर तक पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और घर के लोग सुरक्षित बच गए। समारू का कहना है कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बन गया होता तो आग की लपटें घर को इतनी जल्दी अपनी चपेट में नहीं ले पातीं। कच्चे घरों में आग का खतरा ज्यादा रहता है, जिससे लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा बना रहता है। इसके अलावा, जंगल में आग की निगरानी के लिए फायर वॉचर की टीम नियुक्त की गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार, यह टीम मौके पर नदारद पाई गई। इससे जंगल की आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका, जिससे यह आबादी इलाकों तक पहुंच गई।गौरतलब है कि कोरबा वन मंडल के अन्य वनांचल गांवों में भी इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगल की आग रोकने के लिए ठोस कदम उठाने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button