कोरबा

जंगल में मिला नर कंकाल…. इलाके में हड़कंप

पाली/कोरबा (ट्रैक सिटी) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमे रंगोली जंगल में एक नर कंकाल मिला है. नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगोली जंगल में नर कंकाल मिला है. ग्रामीणों से नर कंकाल को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड को बुलाया है. वहीं घटनास्थल से कपड़े और चप्पल भी मिले हैं.

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button