कोरबा

जगदीश खरे बनाए गए छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरबा के जिला संयोजक

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) कर्मचारी हितों के लिए सतत संघर्षशील एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित करने की दिशा में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा द्वारा दिनांक 5 जनवरी 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।


घोषणा के अनुसार जगदीश प्रसाद खरे राजस्व विभाग को जिला संयोजक, तरुण सिंह राठौर शिक्षा विभाग को उप जिला संयोजक तथा ओम प्रकाश बघेल शिक्षा विभाग को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा टी. पी. उपाध्याय को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मे अग्रणी योगदान के साथ साथ जिले के कर्मचारी हितों के सदैव संरक्षण करने वाले संघर्ष शील एवं जुझारू पदाधिकारियों को नवीन दायित्व प्राप्ति पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन के पूर्व संरक्षक प्यारेलाल चौधरी,पेंशनर फोरम कोरबा के संयोजक एस. के द्विवेदी, सेवानिवृत प्रधान पाठक सुरेश वस्त्रकार, छ ग शिक्षक संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया, छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कोरबा के उपाध्यक्ष अशोक कश्यप एस. के. पाठक, नकुल सिंह राजवाड़े, विनय सोनवानी जिलाध्यक्ष छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ कोरबा, कुमुद डहरिया,टी आर कुर्रे एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को बुके भेटकर बधाई एवं शुभकामनायें प्रदान की गई। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में फेडरेशन कर्मचारी-अधिकारी हितों की रक्षा, लंबित मांगों के निराकरण तथा संगठन के विस्तार हेतु और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button