रायपुर

जनगणना वर्ष 2021: प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाई गई

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से दी गई जानकारी

रायपुर, 16 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना वर्ष 2021 हेतु प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाने के निर्णय के संबंध में छत्तीसगढ़ के  मुख्य सचिव अमिताभ जैन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, समस्त पुलिस महानिरीक्षक रेंक, समस्त कलेक्टर और समस्त पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है तथा प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाने के भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्णय का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button