कोरबा,10 सितंबर (ट्रैक सिटी)17 नवंबर को कोरबा में मतदान होना है । आम आदमी पार्टी की ओर से इंजीनियर विशाल केलकर चुनावी मैदान में है तो कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं किया है ,लेकिन यहां से जयसिंह अग्रवाल का नाम तय माना जा रहा हैं । भारतीय जनता पार्टी ने अगस्त में ही कोरबा विधानसभा से लखन लाल देवांगन को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं । जनसंपर्क के दौरान कई लोग पार्टी की रीति नीति तथा मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कोरबा के मोती सागर पारा क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरषों ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने भाजपा का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया।
प्रवेश करने वालों मे, दीपक यादव ,गोपाल ,महेश श्रीवास, कन्हैया थवाईत,कौशल साहू ,ओमप्रकाश पांडेय, विजय सिंह ,रितेश यादव ,अविनाश बंजारे, तुलसी केंवट ,अमर मेहरा, ओम प्रकाश के साथ पप्पी साहू, इंदिरा देवी, लता साहू ,राधिका यादव, चंदा देवी, टेटेर बाई, जानकी, सोनम, राधा ,धनकुवंर ,सोनती ,लक्ष्मी बरेठ सहित सैकड़ो लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

