NEWS

जल जगार महोत्सव धमतरी में चमन पटेल ने जीता पुरस्कार

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) 5 से 6 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गंगरेल में अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें राज्य के प्रत्येक जिले से एक स्वयं सेवक को चूनकर भेजा गया था रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी के द्वारा कोरबा जिले से कमला नेहरू महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक चमन पटेल का चयन कर जल जगार महोत्सव के लिए भेजा गया।
धमतरी में अयोजित जल जगार महोत्सव जल विधान सभा कार्यक्रम में चमन पटेल ने भाग लिया जिसमें एक युवा संसद में विपक्ष के नेता का कोरबा के विधायक के तौर पर अपनी भूमिका निभाई।
चमन पटेल ने जल विधान सभा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा को रोकने के लिए क्या उपाय किए गए, इस विषय पर सत्ताधारी पक्ष की सरकार से प्रश्न कल के दौरन प्रश्न उठाए तथा विधान सभा में बहस किया।
जल जगार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साहू जी विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी, सांसद रूप नारायण चौधरी कांकेर, विधायक अनुज शर्मा ,कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी जी व अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
जल जगार महोत्सव के कार्यक्रम में 52 स्वयं सेवकों में कोरबा के चमन पटेल ने बेस्ट गेटअप एवं बक्तृत्व कला से बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार प्राप्त किया । स्वयंसेवक चमन पटेल की उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर भूगोल विभाग के अध्यक्ष ए के मिश्रा, रा से यो जिला संगठक वाय के तिवारी कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय एवं श्रीमती प्रीति द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button