कोरबा

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कल निकाला जाएगा जुलूस…

छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उमराह स्कीम लॉन्च करेगी मरकजी सीरत कमेटी 

लकी ड्रा के माध्यम से होगा दो प्रतिभागी का चयन

चुने गए प्रतिभागी को उमराह में भेजे जाने का संपूर्ण खर्च उठाएगी मरकजी सीरत कमेटी

कोरबा,27 सितंबर (ट्रैक सिटी) जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मरकजी सीरत कमेटी कोरबा की जानिब से आले रसूल, औलादें गौसे आज़म शहजाद-ए-हुजूर मखदूमें सिगना हम शबीहे हुजूर सरकारे कलाँ सूफिए वा सफा हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद सलाहुद्दीन अशरफ अशरफीउल जिलानी साहब, किछौछा शरीफ की कयादत में कोरबा शहर के जुमला उमा किराम व अइम्मए मसाजिद की सरपरस्ती व सदारत में शाही नूरी मस्जिद से सुबह 8:00 बजे परचम कुशाई के बाद निकलेगा फिर सुभाष चौक से घण्टा घर होते हुए कोलयरी मस्जिद एस. ई. सी. एल. सुबह 9:30 बजे पहुंचेगा फिर वहाँ से मुड़ापार सुबह 10:00 बजे फिर वहाँ से टी. पी. नगर सुबह 10:30 बजे पहुंचेगा फिर वहाँ से पॉवर हाउस रोड, सुनालिया पुल से होते हुए सुबह 11:30 बजे जामा मस्जिद फिर वहाँ से पुराना बस स्टैण्ड, मेन रोड, इतवारी बाजार होते हुए मदीना मस्जिद पुरानी बस्ती कोरबा 12:30 बजे पहुंचेगा परचम कुशाई सलातो सलाम के बाद जुलूस का इख्तेताम पज़ीर किया जायेगा । जिसमे बाद उमराह स्कीम के तहत प्रतिभागियों का लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा।

मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग ने बताया की छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उमराह स्कीम लॉन्च करने वाली कमेटी मरकजी सीरत कमेटी कोरबा है। मरकजी सीरत कमेटी कोरबा ने इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उमराह स्कीम के तहत कोरबा जिले से दो लोग को उमराह में भेजने का निर्णय लिया है। नामो का चयन लक्की ड्रॉ के माध्यम से होगा। चुने गए प्रतिभागी को उमराह में भेजे जाने का संपूर्ण खर्च मरकजी सीरत कमेटी कोरबा उठाएगी। मरकजी सीरत कमेटी के इस फैसले में आवाम में खासा उत्साह है और लोगो इस स्कीम में बढ़ चढ़ कर नामांकन किया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button