Janjgir-champa

जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई: पिकअप से 4 गौवंश बरामद, 3 गिरफ्तार, पशु तस्करी के आरोप में रिमांड पर जेल भेजा।

जांजगीर-चांपा (ट्रैक सिटी)। जिले की सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार बैलों को मुक्त कराया है। एक पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे इन बैलों को जब्त किया गया, साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक CG-12 E-0907) में मवेशियों की तस्करी की जा रही है।

पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका सूचना मिलते ही पुलिस ने राइस मिल के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर पिकअप में चार बैल क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला और वाहन को जब्त कर लिया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों की पहचान नर्मदा पटेल (65), गंगाराम पटेल (42), दोनों निवासी सुलौनी, जिला सक्ती, और अभिषेक अग्रवाल (24) निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को शुक्रवार (26 जून) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button