Mungeli

जिला पंचायत सीईओ ने बैठक लेकर की निर्माण कार्याे की समीक्षा

 

ट्रैक सिटी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने तथा समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीईओ श्री पाण्डेय ने 15वें वित्त से संबंधित कार्यों की जानकारी ली तथा कार्याें को समय पर पूर्ण नही करने एवं लापरवाही बरतने के कारण उपअभियंता सोनल जैन एवं उपअभियंता सरोज मिरे के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 2022-23 तक के समस्त निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शीघ्र प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भूमिका देसाई, जनपद पंचायत मुुगेली राजीव तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button