कोरबा, 30 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में नवगठित जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी शिवराज सिंह पैकरा, कोरबा विधानसभा से रनबीर आदिले, रामपुर विधानसभा क्षेत्र से अलेक्जेंडर टोप्पो तथा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र राठौर को प्रत्याशी बनाया गया है।

