कोरबा

जिले के चारो विधानसभा के 15 ब्लॉक में कांग्रेस के 79 उम्मीदवारों ने पेश के दावेदारी

कोरबा (ट्रैक सिटी) विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी चयन हेतु तय की गई प्रक्रिया के तहत दो दिनों में जिले के चारों विधानसभा के लिए कुल 79 लोगों ने ब्लॉक अध्यक्षों के पास अपना आवेदन जमा कराया है।
कोरबा विधानसभा के लिए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को मिलाकर कुल 8, कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर को मिलाकर कुल 30, पाली तानाखार विधानसभा के लिए वर्तमान विधायक मोहितराम केरकेट्टा को मिलाकर 25 तो रामपुर विधानसभा से 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विधानसभा के लिए वर्तमान विधायक राज्य में कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने दो टूक में कह दिया है कि किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए।
कोरबा विधानसभा क्षेत्र से आए 8 आवेदन
कोरबा विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर के पास सोमवार तक 8 आवेदन जमा हुए थे। जिसमें राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अलावा युवा नेता श्यामनारायण सोनी, दर्शन मानिकपुरी, भूषण प्रसाद तिवारी, यू.आर. महिलांगे, देवीदयाल, सुरेश पटेल, बंटी शर्मा शामिल हैं।
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक दावेदार
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित कुल 27 लोगों ने अपना आवेदन जमा किया है जिनमें अजय जायसवाल, हरीश परसाई, सुरेंद्र जायसवाल, उषा तिवारी, संतोष राठौर, नरेश देवांगन, मदन राठौर, अगार दास, प्रशांत मिश्रा, अशरफ मेमन, पोषक दास महंत, मुरली महंत, श्यामसुंदर सोनी, लाल बाबू ठाकुर, रीना अजय जायसवाल, राधेश्याम कश्यप, हीरालाल यादव, अमित सिन्हा, मधुसुदन दास, छत्रपाल सिंह कंवर, शिवकला कंवर सहित अन्य नाम शामिल हैं।
पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से 27 दावेदार
पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक मोहितराम केरकेट्टा सहित 25 दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। जिनमें मुख्य रुप से श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, यशवंत लाल, हेमलता बघेल, श्यामलाल मरावी, विजय कुमार जगत आदि शामिल हैं।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 22 लोगों ने किया आवेदन
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर सहित 16 लोगों ने दावेदारी की है, जिनमें मुख्य रूप से फूलसिंह राठिया, श्यामलाल कंवर, छत्रपाल सिंह कंवर, शिवकला कंवर, हरीश कंवर, धनेश्वरी कंवर आदि शामिल हैं।

23 अगस्त / मित्तल

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button