कोरबा,ट्रैक सिटी। अंचल के बालको क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। परसाभांटा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गयी जिससे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार परसाभांटा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गयी जिससे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों से लोग काफी आक्रोशित है।

