NEWS

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह को मिला सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत उत्पादकता का खिताब

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह को भारतीय स्वतंत्र विद्युत उत्पादक संघ (आईपीपीएआई) द्वारा सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत उत्पादकता का खिताब दिया गया है। यह पुरस्कार दिसंबर 2012 से पहले चालू किए गए विद्युत उत्पादन संयंत्रों में से सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादनकर्ता के रूप में दिया गया है।
यह पुरस्कार 11 जनवरी 2025 को बेलगाम, कर्नाटक में आयोजित 25वे रेगुलेटर एण्ड पॉलीमेकर्स रिट्रीट में दिया गया। इस अवसर पर आईपीपीएआई के महानिदेशक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के प्रबंध निदेशक को बधाई देते हुए कहा कि यह सिलसिला आगे भी नई उपलब्धियों के साथ लगातार जारी रहना चाहिए।
इस पुरस्कार को प्रबंध निदेशक (उत्पादन) एस.के. कटियार ने प्राप्त किया और अपने कोरबा प्रवास के दौरान इस पुरस्कार को 18 जनवरी 2025 को संयंत्र प्रमुख संजीव कंसल को सौंपा।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button