Korba

ढाई वर्षीय मासूम के साथ 13 वर्षीय किशोर ने किया अनाचार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी अपचारी बालक को बाल कल्याण समिति में किया पेश।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय किशोर पर ढाई साल के मासूम से अनाचार करने का आरोप लगा है। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित ढाई वर्षीय मासूम की मां ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिति में पेश किया है।

अस्पताल से लौटते ही मां ने पकड़ा आरोपी यह घटना सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र में हुई। पीड़ित मासूम व उसका परिवार किराए के मकान में निवासरत थे। बच्चे की मां एक अस्पताल में काम करती हैं। बताया गया है कि वह शुक्रवार को अपने काम से वापस लौटीं और जब वह कमरे में गईं, तो उन्होंने देखा कि मकान मालिक का 13 वर्षीय बेटा उनके ढाई वर्षीय मासूम के साथ अनाचार कर रहा था। यह देखकर मां ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद, उन्होंने बिना देर किए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

मकान मालिक की असंवेदनशीलता

इस घटना के बाद, एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। आरोपी अपचारी बालक का पिता, जो कि मकान मालिक भी है, उसने अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद पीड़ित परिवार के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई। उसने पीड़ित परिवार को धमकी दी और उनसे तुरंत मकान खाली करने के लिए कहा। पीड़ित परिवार को मकान मालिक के इस व्यवहार के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा, जिससे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य कानूनी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस जघन्य अपराध के साथ-साथ मकान मालिक के असंवेदनशील व्यवहार की भी निंदा कर रहे हैं।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया है कि पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। इस मामले में बाल कल्याण के सदस्य मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया था। वही बच्चे संबंधित कोई भी मामले सामने आते हैं तो और परिजनों समझाइए दी जाती है कि बच्चों को किसी दूसरे के हवाले ना करें वही अपनी निगरानी में रखें वही बच्चों को लेकर भी जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button