कोरबा(ट्रैक सिटी)/दर्री थाना क्षेत्र के प्रगति नगर तीन नंबर गेट नहर में दर्री पुरानी बस्ती निवासी बबलू जायसवाल के 21 वर्ष पुत्री प्रगतिनगर (अमननगर) तीन नंबर गेट में तीन दिनों से लापता मुमदिया कुमारी का शव मिला
नहर में नहाने के लिए सुबह वह घर निकली थी काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो स्वजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजते हुए स्वजन जब नहर के पास पहुंचे, तब वहां लड़की के कपड़े, और अन्य सामान पड़े मिले। तब दर्री पुलिस को घटना की सूचना दी गई

दर्री प्रभारी रूपक शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू टीम को मौके पर बुला कर नहर में रेस्क्यू कराया गया,नहर में पानी का तेज बहाव अधिक होने से काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया
पुलिस शव का शिनाख्त कर कार्यवाई कर पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया

