NEWS

तीन साल बाद मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोलने की आई नौबत

हसदेव नदी किनारे निचली बस्ती में रहने वाले हो जाएं सावधान

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरिया चिरमिरी व कोरबा में लगातार हो रही बारिश से बांगो बांध 95% से अधिक भर चुका है जल भराव को देखते हुए हसदेव मिनीमाता बांगो बांध के 5 गेट खोले दिए गए हैं।

इससे पहले कल रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे,रात में जल भराव बढ़ने पर 2 और गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। बताया गया कि तीन साल बाद मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोलने की नौबत आई है। लगातार हो रही बारिश से बांगो बांध 95 प्रतिशत से अधिक भर चुका है जिसके कारण 5 गेट से 50 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।  बागों बांध से सुबह 8.30 AM से रेडियल गेट से 24610 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button