NEWS

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: तीसरे चरण में 86.06 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग

बलरामपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान समाप्ति के पश्चात् दोनो जनपद पंचायतों में कुल 86.06 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 85.09 तथा महिलाओं मतदान प्रतिशत 87.04 रहा। दोनो जनपदों में कुल 02 लाख 44 हजार 370 मतदाता में से 02 लाख 10 हजार 294 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गौरतलब है कि प्रथम चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत शंकरगढ़, कुसमी एवं राजपुर में 86.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 20 फरवरी को बलरामपुर में 89.14 प्रतिशत तथा तृतीय चरण में वाड्रफनगर व रामचन्द्रपुर में 86.06 प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वृद्ध, महिला, दिव्यांग, युवा तथा नये मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों का चुनाव किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button