कोरबा, 17 सितंबर (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा क्षेत्र में अवैध कार्यवाही के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर को अपराध विवेचना के दौरान मनगांव में 02 व्यक्ति नया गंज एवं नया कड़ाही ले जाते दिखने पर पुलिस के द्वारा मौके पर जांच करने पर 02 नग बड़ा गंज एल्युमिनियम का एवं 16 नग कड़ाही एल्युमिनियम की मिली। जिसके संबंध में बिल पूछने पर कोई बिल नही होना बताये। उक्त गंज एवं कड़ाही चोरी का माल होने के संदेह पर मौके पर धारा 102 जा.फौ. में अनावेदक के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। इश्तगासा क्रमांक 09/2023 धारा 102 जा.फौ. कायम कर विवेचना में लिया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, सउनि. रफीक खान, आर 604 त्रिलोचन सागर, 608 विष्णु पाटले की भूमिका रही।

